मोहनिया। मोहनिया अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सुबह करीब 11 बजे कोर्ट चल ही रही थी कि अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे देख अधिवक्ता भागने लगे। न्यायिक मजिस्ट्रेट भी कोर्ट से बाहर आ गए। अदालत के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन हवा तेज होने के कारण आग बेकाबू होती गई। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रहा कि आग कोर्ट के गलियारे और रिकॉर्ड रूम तक नहीं पहुंची, वरना काफी नुकसान हो जाता।