फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पराली से निकली चिंगारी से 14 कच्चे घरों में लगी आग, दो मासूम झुलसीं, चार बकरियों की मौत

विज्ञापन
धीना के तंबागढ़ में अगलगी के बाद क्षतिग्रस्त सामान। संवाद
विज्ञापन
धीना। धीना थानाक्षेत्र के तम्मागढ़ गांव में बुधवार की दोपहर पराली से निकली चिंगारी से 14 कच्चे घरों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। हादसे में दो बच्चियां खुशबू (4) और उजाला (3) झुलस गईं। चार बकरियों की भी मौत हो गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के लगभग जलालपुर–रहपुरी गांव के पास खेतों में झाड़-झंखाड़ जलाया जा रहा था। तेज हवाओं के कारण आग की लपट दो किलोमीटर दूर तम्मागढ़ गांव तक जा पहुंची। जहां रखी पराली में आग पकड़ ली। दोपहर 2 बजे के लगभग गांव के लोग घरों में थे। तभी बस्ती में आग लगने का शोर मचा। ग्रामीण जान बचाकर घरों से बाहर भागे। आग से गृहस्थी के सामान सहित दो बाइकें भी जल गईं। पीड़ितों में सचनु राम, ज्वाला राम, बब्बन, अशोक, श्रीकृष्ण, रूपचंद, रामनरेश, मोती, गंगा, धर्मेंद्र, सक्कन, श्याम, चंद्रावती और उमाशंकर शामिल हैं। लेखपाल अविनाश पांडेय ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें