फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोरे के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। रामनगर थाना के सूजाबाद स्थित एक बोरे के गोदाम में रविवार की रात आग लग गई। इससे लाखों रुपये का का सामान नष्ट हो गया। वाराणसी से आईं दमकल की चार टीमों ने दो घंटे की मशक्कत से आग बुझाई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला। वाराणसी के आदमपुर थाना के दीवानगंज निवासी संजीत कुमार उर्फ पंडित सूजाबाद में किराए का गोदाम लेकर मजदूर रखकर पुराने बोरे का सिलाई का काम करवाते हैं। शनिवार की शाम को वह गोदाम बंद करके अपने घर चले गए। इस बीच रविवार की रात लगभग नौ बजे बोरे के गोदाम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज लपटें ऊपर उठने लगीं। आसपास के लोगो ने आग की सूचना गोदाम मालिक को देते हुए सूजाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सूजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पाकर वाराणसी से दमकल की चार गाड़ियों से कर्मचारी पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी। गोदाम में आग लगने से लगभग 60 लाख के बोरे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें