फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 118 पर प्राथमिकी दर्ज,

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। बेलौड़ी गांव में 13 फरवरी को चैनपुर के पूर्व प्रत्याशी उत्तम पटेल के वाहन पर कथित पथराव और फायरिंग के में 118 पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। सोमवार को ग्रामीण मोहनिया थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने और प्राथमिकी का विरोध करने लगे। थाने पर समाधान न मिलने पर लोग एसडीओ व डीएसपी से मिलने अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष जांच और निर्दोषों पर कार्रवाई न होने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए। बेलौड़ी पंचायत के मुखिया मीर इमरान ने घटना को बेबुनियाद बताया, वहीं डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि वादी की ओर से दी गई पहचान के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें