फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को असलहा दिखाकर 34 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 34 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने गाड़ी से धक्का देकर कर्मचारी को गिरा दिया। फिर असलहा दिखाकर बाइक की चाबी छीन ली और डिकी खोलकर रुपये निकालकर पहाड़पुर की ओर भाग निकले। एएसपी विनय सिंह, सीओ रघुराज और बलुआ थाना प्रभारी अशोक मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


गाजीपुर निवासी मुकेश कुमार यादव सत्या कैपिटल माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं, जिसका हेड आफिस वाराणसी में है। मंगलवार को वह फील्ड में कलेक्शन के लिए निकले थे। बलुआ क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से धक्का देकर कर्मचारी को नीचे गिरा दिया और उस पर असलहा तान दिया। इसके बाद बाइक की चाबी छीन ली और डिकी में रखे 34 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
पीड़ित पहाड़पुर में कलेक्शन का काम कर रहे अपने साथी के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी। लूट की जानकारी होते ही एएएसी, सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बलुआ थाना प्रभारी अशोक मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें