फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण न कराने पर 150 लाभार्थियों को जारी की अंतिम नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण न कराने पर 150 लाभार्थियों को जारी की अंतिम नोटिस
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नौगढ़ विकासखंड में 43 ग्राम पंचायतों में खाते में पैसा जाने के बाद लाभार्थियों ने निर्माण नहीं कराया। वहीं पैसा भी खर्च कर दिया। ऐसे 150 लाभार्थियों के खिलाफ बीडीओ सुदामा यादव ने अंतिम नोटिस जारी की है। ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह में कार्य शुरू न हो तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। 43 गांवों में पैसा भेजने के बाद भी 50 फीसद भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। तहसील, ब्लाक के आसपास ही आवास अधूरे हैं। जबकि तीनों किस्तें लाभार्थी के खाते में जा चुकी है। वहीं कई गांवों में पहली किस्त पहुंचने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। बीडीओ सुदामा यादव ने बताया कि डेढ़ सौ लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया लेकिन उन्होंने आवास न कराकर उस पैसे को अपने प्रयोग में ले लिया है। उन्हें अंतिम नोटिस जारी की गई है। एक सप्ताह में काम शुरू नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें