सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर शनिवार को मयंक स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह होंगे। प्रबंधक अमित कुमार सोनू एवं अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि फाइनल मुकाबले के पहले टांडा कला और धरावं ‘ए’ के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके पूर्व दोपहर 12 बजे मैच की शुरूआत होगी। खेल मैदान पर घोड़ा दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद