धीना (चंदौली)।
धानापुर विकासखंड के चिलबिली गांव स्थित ग्राम सचिवालय में गंदगी की समस्या से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि सफाईकर्मी की लापरवाही और मनमाने रवैये के चलते सचिवालय परिसर में कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि कई बार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं, ग्रामीण आलोक कुमार का कहना है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव नहीं आता। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने और लापरवाह कर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।