फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग बनारस वेव सीरीज के दृश्यों का हुआ फिल्मांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। क्षेत्र के भरूहीया गांव में चल रही गैंग बनारस वेब सीरीज की शूटिंग के तीसरे दिन बुधवार को भरुहिया गांव में शूटिंग की गई। इस दिन खलनायक की भूमिका निभा रहे विश्वंभर पांडेय पर विभिन्न दृश्यों का फिल्मांकन किया गया। फ़िल्म की शूटिंग होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। क्षेत्र के युवा फ़िल्म के कलाकारों को देखने व उनसे मिलने के लिए शूटिंग लोकेशन पर जुट रहे हैं। वेब सीरीज के निर्देशक सत्य प्रकाश ने बताया कि गैंग बनारस वेव सीरीज है। फ़िल्म में जनपद सहित आसपास के जिलों के कलाकार अभिनय कर रहे हैं। फ़िल्म बनारस के अपराध जगत पर आधारित है। फ़िल्म की शूटिंग बनारस के साथ आसपास के जिलों में भी की जा रही है। मारधाड़, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को अवश्य पसंद आएगी। फ़िल्म में मुख्य रूप सुरजीत चटर्जी, सोनू पांडेय, रश्मि शर्मा, अमन त्रिपाठी आदि भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें