मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में दो पक्षों में बच्चों के आपसी विवाद में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार वलीदपुर नगर पंचायत निवासी राहुल कुमार पुत्र पूर्णमासी का आरोप है कि को मंगलवार को बच्चों के विवाद में विपक्षी उसपर लाठी डंडा से हमला किया जिससे उसके सिर और आंख पर गंभीर चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ बुधवार को देर से मुकदमा दर्ज किया गया।