फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नियमित ट्रेनों में मारामारी, स्पेशल में सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियमित ट्रेनों में सीटों केे लिए मारामारी हो रही है, वहीं, स्पेशल ट्रेनों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। पीडीडीयू जंक्शन से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरू और सिकंदराबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रक्सौल-हावड़ा, सहरसा-रानी कमलापति, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, दानापुर-बेंगलुरू, पटना-अहमदाबाद, बरौनी-उधना, पटना-उधना, पटना-साबरमती, मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद, दानापुर बलसाड़, पटना-नई दिल्ली, गया-आनंद विहार, रक्सौल-सिकंदराबाद, पटना-डॉ. आंबेडकरनगर समेत कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इन ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। एक तरफ नियमित ट्रेनों में सीटों केे लिए मारामारी की स्थिति है। दूसरी तरफ इन स्पेशल ट्रेनों में सीट आसानी से उपलब्ध है। रेलवे की ओर से एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार रक्सौल हावड़ा में 21 और 28 जुलाई को स्लीपर में क्रमश: 215 और 299 जबकि थर्ड एसी में 29 और 57 सीटें उपलब्ध है। सहरसा रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन में 23 और 30 जुलाई केे साथ आठ अगस्त को इर्कानामी में क्रमश: 263, 268 और 267 सीट खाली है। जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस में 26.28 और 30 जुलाई को थर्ड एसी में क्रमश: 388, 431 और 446 सीट है। दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस में 30 जुलाई और छह अगस्त को स्लीपर में क्रमश:167 और 410 सीट उपलब्ध है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की जानकारी एक्स पर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें