फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फसल काटने के विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज । थाना क्षेत्र के करनौल गांव में बुधवार की शाम तीसी की फसल काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान तीन व्यक्ति घायल हो गये। घटना के बाद दोनो पक्षों से मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। चंडीपुर गांव निवासी श्याम सुन्दर यादव व अशोक यादव दोनों भाईयों का करनौल गांव मौजे में खेत है। दोनों भाईयों में जमीन का लेकर विवाद है। अशोक यादव के घर के लोग बुधवार की शाम तीसी की फसल काट रहे थे। इस दौरान श्यामसुंदर से उनका विवाद हो गया। थानाध्याक्ष रिजवान बेग ने बताया कि मारपीट में एक पक्ष से प्रेमावती देवी (50), पुत्री पूजा सिंह (18) व दूसरे पक्ष से विजय यादव(23) को चोटें आ गयी। दोनों पक्षों ने बृहस्पतिवार को एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें