फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरक्षण केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिससे छह लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

टिकट लेने के लिए कुछ लोग सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात ही लाइन में लग गये थे। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक और दो के दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों में मारपीट और पत्थराव होने लगा, जिससे दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों गबडू, अंशू, लखन तथा इकरार के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल मुकेश कुमार तिवारी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें