फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीजे पर नाचने की बात पर मारपीट, दुल्हा भी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना के लक्ष्मणगढ़ गांव में रविवार की रात बारात में डीजे पर नाचने के विवाद में बरात और घराती पक्ष में मारपीट हो गई। द्वारपूजा के दौरान हुई मारपीट में दुल्हा सहित छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ गांव में करजौरा धानापुर से ओमप्रकाश अपने बेटे की बरात लेकर आए थे। द्वारपूजा की रस्म के लिए बरात दरवाजे पर पहुंच रही थी। रास्ते में डीजे पर नाचने के दौरान घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया। थोड़़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। दुल्हा अनिल कुमार और उसके पिता ओमप्रकाश का सिर फुट गया। उनके साथ ही दोनों पक्षों से चार लोग और जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में समझौता के बाद देर रात विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें