फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जाम से मुक्ति के लिए लगाई बाड़, 15 दिनों में हटाईई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयोग लगातार फेल होते जा रहे हैं। नगर के गल्ला मंडी तिराहे पर जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने 16 मई को लोहे के पाइप लगवाए गए थे लेकिन मालवाहकों को लाने में हो रही परेशानी को देखते हुए 15 दिन में हटाना पड़ा।नगर में सड़क पर डिवाइडर के बाद बीच बीच में कट के कारण आये दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इसके देखते हुए यातायात पुलिस ने सकट को लोहे की पाइप लगाकर बंद करवा दिया। जीटी रोड पर गल्लामंडी तिराहे के पास बने कट को बंद करा दिया गया था। इस मोड़ के बंद हो जाने के कारण गल्लामंडी में मालवाहक ले जाने के लिए व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

व्यापारी नई सट्टी से होकर मालवाहकों को गल्लामंडी में ले जाने लगे जिससे नई सट्टी व आसपास की सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में व्यापारियों ने पुलिस से पाइप हटाने की मांग की। यातायात प्रभारी निरीक्षक रामप्रीत यादव ने बताया कि व्यापारियों के कहने पर पाइपों को हटाया गया है। व्यापारियों को मालवाहक गल्लामंडी में लाने ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें