फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: झाड़ू-पोंछा कराने के लिए छह किशोरियों को दिल्ली ले जा रही थी महिला ट्रैफिकर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने रविवार की रात नंदन कानन एक्सप्रेस से काम कराने के लिए दिल्ली ले जा रही छह किशोरियों को बरामद किया गया। किशेारियों के साथ एक महिला ट्रैफिकर को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ की सूचना पर एंटी हयूमन ट्रेफिकिग यूनिट (एएचटीयू) पहुंची। किशोरियों और महिला ट्रैफिकर को यूनिट के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन के देशराज सिंह और चंदा गुप्ता के साथ आरपीएफ टीम रविवार की शाम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस बीच नंदन कानन एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। यहां जांच के दौरान ट्रेन मेंं छह नाबालिग लड़कियां सहमी बैठी दिखीं। पूछताछ करने पर पता चला कि किशोरियाें को दिल्ली घरों में झाड़ू पोछा कराने के लिए ले जाया जा रहा है। एक महिला उन्हें साथ में ले जा रही है। इसके बाद महिला ट्रैफिकर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं किशोरियों को उतार कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां किशोरियों की काउंसिलिंग की गई। वहीं इसकी सूचना एएचटीयू (एंटी हयूमन ट्रेफिकिग यूनिट) और मुगलसराय कोतवाली को सूचना दी गई। एएचटीयू और मुगलसराय कोतवाली के पहुंचने पर किशोरियों और महिला ट्रैफिकर को उनके हवाले कर दिया गया।


इनसेट-
मां की डांट से नाराज होकर स्टेशन पहुंची किशोरी
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के जवानों ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर स्टेशन पर पहुंची किशोरी को बरामद कर लिया और परिवार वालों के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सोमवार को एसआई अमरजीत दास, एएसआई शिवशंकर सिंह यादव और महिला आरक्षी अल्लुबिली पार्वती आदि गश्त कर रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर एक किशोरी अकेले घूमते दिखी। शक होने पर बच्ची से पुछताछ की। 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह मां की डांट से क्षुब्ध होकर पीडीडीयू जंकशन पर चली आई है। किशोरी की काउंसिलिंग के बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी के परिवार वालों को भी सूचित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें