फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेटे के इंतजार में गई पिता की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर निवासी जयप्रकाश मिश्र (55) की सोमवार की रात सैदपुर पुल पर बाइक के धक्के से मौत हो गई। वह घर जाने के लिए अपने बेटे का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जयप्रकश मिश्रा सैदपुर में पतंजलि की दुकान पर काम करते थे । सोमवार की रात काम खत्म होने के बाद अपने बड़े पुत्र नवनीत को घर ले जाने के लिए बाइक लेकर आने को कह कर वह सैदपुर में पुल पर इंतजार करने लगे। इसी दौरान सैदपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर छुट्टा पशुओं से बचने के चक्कर में जय प्रकाश को धक्का मार दिया। स्पीड इतनी तेज थी कि पुल की रेलिंग से उनका सिर टकरा गया। तब तक उनका पुत्र भी पहुंच गया। इस बीच बाइक सवार फरार हो गए। बेटा उन्हें सैदपुर हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को बलुआ थाने में परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें