फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुत्री से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामना है। पिता विरोध करने पर उससे मारपीट भी करता था। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले वाले व्यक्ति की पुत्री के पति की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह माता- पिता के साथ ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इस बात पर घर में अक्सर कलह होेने लगी। पत्नी इसका विरोध करती तो वह पत्नी और पुत्री की पिटाई करता था। पति की हरकत से आजिज आकर उसकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें