फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: असमय बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार की शाम से जिले में मौसम ने करवट बदली है। दोपहर बाद बादलों ने आसमान को घेर लिया और इसके बाद शाम को कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं जोरदार बारिश हुई। तेज हवा चलने के कारण मौसम में हुए परिवर्तन से तापमान भी तीन डिग्री लुढ़ककर शुक्रवार के 30 डिग्री की अपेक्षा 27 डिग्री पर पहुंचे गया। बेमौसम हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।दोपहर बाद से ही अचानक तेज व ठंडी हवा चलने लगी। इससे अनुमान लगाया गया कि आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। शाम के छह बजे के बाद जिले के कई स्थानों पर बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं कुछ ग्रामीण इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश भी हुई। बारिश के साथ चल रही हवा ने हल्के ठंड का अहसास कराया। वहीं बिजली न रहने से जिले के कई नगरीय व ग्रामीण इलाकों में बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी रही। बारिश से सबसे ज्यादा किसान चिंतित दिखे। उनका कहना था कि बारिश व तेज हवा से दलहनी व तिलहनी फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा। हवा के कारण खेतों में खड़ी फसलों में लगी बालियां गिरकर बर्बाद हो जाएंगे। इससे किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं यदि बारिश के साथ ओले गिरे तो पूरी फसल ही चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट........
गरज व चमक के साथ हुई बारिश ने बढ़ाई चिंता
टांडाकला। बिजली कटौती की बहाली शनिवार देर रात तक भी नहीं होनें से क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। वहीं शाम से मौसम बदलने और रात के सवा सात बजे से गरज व चमक के साथ बारिश शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से किसानों की खेतों में तैयार चना, मसूर, सरसो व जौ की फसल को काफी नुकसान होगा।
कोट............
पाकिस्तान व अफगनिस्तान पर अवस्थित सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के मौसम में व्यापक परिवर्तन आया है। 20 मार्च से 21 मार्च के दौरान जिले में में थंडरस्टॉर्म के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य व कृषि मौसम केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें