कंदवा। 6000 हेक्टेयर खेतीयोग्य भूमि अधिग्रहण की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय किसानों ने संघर्ष का एलान कर दिया है। किसाों ने कहा कि वह अपनी जमीन नहीं देंगे। रामपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को किसानों ने सभा की। इसमें किसान नेताओं ने कहा कि सरकार आठ ग्राम सभाओं की छह हजार हेक्टेयर कृषि भूमि अधिग्रहित कर निवेश के लिए विदेशी कंपनियों को सौंपना चाहती है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। दीनानाथ श्रीवास्तव और अन्य किसान नेताओं ने चेताया कि वे किसी कीमत पर खेती योग्य भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, वे तैयार हैं। सभा को रतन सिंह, सुमंत सिंह अन्ना, महेश्वर सिंह, दुर्गादत्त तिवारी, मृत्युंजय नागवंशी, अशोक सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, आनंद सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जितेंद्र सिंह ने की। संवाद