फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गड़ई नदी की मानक अनुरूप खोदाई के लिए किसानों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़ई नदी की मानक अनुरूप खोदाई कराने की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों ने शिवनाथपुर से पांडेयपुर तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद किसानों ने नायब तहसीलदार आशुतोष राय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पदयात्रा के दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि गड़ई नदी की खोदाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की जा रही है, इससे भविष्य में जल निकासी की समस्या और गंभीर हो सकती है। कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं बताया कि पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान नदी के कुछ हिस्सों को पाटा जा रहा है तथा नदी के हेड की चौड़ाई भी कम कर दी गई है। इससे बारिश के दौरान पानी का बहाव प्रभावित होगा और किसानों की फसलें जलमग्न होने का खतरा बढ़ जाएगा। पांडेयपुर में निर्माणाधीन पुल की तली ऊंची करने पर भी किसानों ने नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया। पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि गड़ई नदी की खोदाई के नाम पर किसानों को केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश यादव, तेजबली यादव, मंगल सिंह, रघुवंश सिंह, रामशकल यादव, संजय कुमार, राकेश सिंह, शिवकुमार, नंदन यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें