शहाबगंज।जिला उद्यान अधिकारी एसपी वर्मा ने मंगलवार को राजकीय पौधशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार हो रही आम, अमरूद,अनार, आंवला,मुस्मी ,बेल व सजावटी पौधों के नर्सरी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ बागवानी भी करें जिससे उनको अतिरिक्त लाभ मिलेगा ।
बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जिससे किसान परंपरागत खेती के साथ बागवानी कर भी किसान लाभान्वित हो सकें। किसानों को उन्नत किस्म के पौधे अनुदान जहां उपलब्ध कराया जा रहा है। वही अपने निजी धनराशि खर्च कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जुलाई माह में एक लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हम सभी को पौधों की नर्सरी तैयार करने में जुट जाना होगा। तभी पौध रोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। सागौन के साथ महोगनी का पौधा लगाकर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है। महोगनी के पौधरोपण के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जाय।इस दौरान राजकीय पौधशाला के इंचार्ज मोहन सोनकर, विक्रमा,मुराहू सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।