फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर विकासखंड के साधन सहकारी समिति जनौली पर शुक्रवार को खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने खाद वितरण में सचिव पर लापरवाही का अरोप लगाया। उन्होंने समय से खाद वितरित किए जाने की मांग की है। धान की फसल तैयार करने के लिए किसानों को इस वक्त उर्वरक की आवश्यकता है। उर्वरक के लिए दर्जनों गांवों के किसान समितियों का चक्कर काट रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति पर खाद नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति पर सचिव गायब रहते है वहीं उनका मोबाइल भी बंद बता रहा है। शुक्रवार को बरहन, सिलौटा, चिलबिली, रैथा, मंगलपुर ,कमालपुर आदि गाँवो के जब समिति पर पहुंचे तो वहां सचिव के नहीं रहने पर किसान नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि 22 जुलाई शो सिर्फ ट्रैक्टर ट्राली ही डीएपी का वितरण किया गया था। उस दौरान वादा किया गया था कि शुक्रवार से वितरण किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में एडीओ कोआपरेटिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से उर्वरक मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान रामसूरत, बिहारी ,राकेश, पिंटू, लख राज ,श्याम कुमार ,रोहित ,बिनय ,रामकेवल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें