फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर किसानों ने की पदयात्रा

विज्ञापन
मांगों के समर्थन में एडीएम को पत्रक सौंपते किसान। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कोरी गांव के समीप रिंग रोड में सर्विस रोड नहीं बनाए जाने से नाराज किसान सोमवार को पदयात्रा कर चंदौली जिला मुख्यालय पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रिंगरोड के साथ सर्विस रोड बनाने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र में इन दिनों रिंग रोड का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पंचफेड़वा से कोरी, सरेसर होते हुए वाराणसी तक बन रहे फोर लेन रिंग रोड का अधिकार हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है। रिंग रोड के समीप सर्विस रोड नहीं बनाया जा रहा है। इससे किसान नाराज हैं। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि कोरी गांव के समीप सर्विस रोड नहीं बनाए जाने से किसानों के खेतों में हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, ट्राली, मजदूरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने रविवार को भाकियू भानु ग्रुप के नेतृत्व में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया था। कहा कि जब तक सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं किया जाएगा हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान नेता केदार यादव, ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र यादव, भाकियू जिलाध्यक्ष विकास पांडेय, महासचिव जयशंकर तिवारी, जयप्रकाश यादव, शुभम तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें