सकलडीहा। नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। अंत में एसडीएम को ज्ञापन देकर नहरो में तत्काल पानी छोड़े जने की मांग की। साथ ही चेताया कि नहरों में शीघ्र पानी नही आने पर किसान आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की हित की बात सिर्फ कागजों पर कर रही है। बिजली की तरह नहरों मे पानी के लिए भी रोस्टर लगा दिया गया है। इसके बाद भी नहरों में पानी तो दूर कुलावा और टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसान अपनी धान की रोपी गई नर्सरी को भी बचा नही पा रहे है। पानी के अभाव में जमुनीपुर माईनर, रामपुर माइनर, बढ़वल, दरियापुर, सकलडीहा राजवाहा, त्रिपाठ माइनर, धानापुर राजवाहा सहित नहरें सूखी पड़ी हैं। किसानों ने भूपौली पंप कैनाल से सकलडीहा राजावाहा को जोड़ने की मांग भी की। प्रदर्शन करने वालो में मणिदेव चतुर्वेदी, प्रेमनारायण मौर्या, विभूति नारायण तिवारी, रामअवतार सिंह, मनोज यादव, रमेश यादव, छोटू यादव, विजेंद्र तिवारी, रामविलास मौर्या, अवधू पांडेय, रामनरेश राय, हकीम अंसारी, मोहन रहे।