चहनिया(चंदौली)। क्षेत्र के नहरों की साफ सफाई न होने से किसानों के समक्ष पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पानी न होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहें। सुनवाई न होने और पानी की व्यवस्थान होने से परेशान किसानों ने मंगलवार को सराय गांव स्थित नहर के एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि सिंचाई विभाग पानी नहीं छोड़ा तो वो लोग सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, अजीत सिंह, बदन यादव, श्याम बिहारी, मिठ्ठु सिंह, सौरभ पांडेय, राजकुमार गुप्ता, आशुुतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।