फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर तक पानी पहुंचाने के लिए किसानों का अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले असना मं किसान नेता रविंद्रनाथ सिंह उर्फ मुन्ना फकीर का चल रहा अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह मंटू व अरुण सिंह ने धरनास्थल पर पहुंच कर धरना को धार दिया।वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद व अन्य विभागीय अधिकारी असना पहुंचे और धरना समाप्त करने के लिए किसानों को काफी मनाया,लेकिन किसान पानी पहुंचे बिना धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए । वहीं आमरण अनशन पर बैठे किसान की जांच के लिए किसी चिकित्सक के न पहुंचने पर किसानों में काफी आक्रोश है। भाकियू भानु के मंडल अध्यक्ष सन्तविलास सिंह ने कहा कि चार दिन से धरना व आमरण अनशन के बाद भी अब तक नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। इस लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान सांसद व विधायक का पुतला फूंकने को तैयार हैं। इस मौके पर बलिराम सिंह, राम अवतार यादव, महावीर सिंह, राज बहादुर यादव, बृजकिशोर सिंह, झुनखुन बिन्द मौजूद रहे। अध्यक्षता सुमंत सिंह अन्ना व संचालन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें