फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में निराई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव में मंगलवार की शाम खेत में घास की निराई करने के दौरान करंट की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत हो गयी। किसान की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

निदिलपुर गांव निवासी चंद्रमा यादव (60) अपने खेत में धान की निराई कर रहे थे । खेत में ही लगे बिजली के खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से चंद्रमा यादव वहीं बेहोश उड़कर गिर गये। जिसे देख कर अन्य किसान उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी प्रकार उन्हें तार के संपर्क से अलग किया । इसके बाद सीतापोखरी स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया । ग्रामीण उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर शव के पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें