फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम और भरत मिलाप की लीला देख छलछलाई भक्तों की आखें

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के कैथी गांव में चल रही रामलीला में सोमवार की शाम भरत मिलाप की लीला हुई। राम, भरत सहित चारों भाइयों का मिलन देख भक्तों की आंखे छलछला गई। लीला देख कर ग्रामीणों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कैथी गांव के भगवानपुर और फुलवरिया में रामलीला का आयोजन किया गया है। रामलीला में सोमवार की रात भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में श्रीराम, माता जानकी, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के अयोध्या वापस लौटने पर चारों भाइयों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। भरत मिलाप देख ग्रामीण भाव विभोर हो गये । रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले पात्र विपिन सिंह ने श्रीराम, माता जानकी, भरत , लक्ष्मण व शत्रुघ्न का फूल मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी। ग्रामीणों ने भी दर्शन पूजन किए। इस दौरान कमेटी के मोहन उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, अजीत सिंह, रौनक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन सिंह, गोलू सिंह, हर्षित तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें