फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार हनन, बंधुआ मजदूरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मानवाधिकार सीडब्लूए के चंदौली स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में मानवाधिकार हनन, बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी और प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक संगठन का विस्तार नहीं होगा समस्याओ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई संभव नहीं है। कहा कि लगातार मानवाधिकार हनन की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं फैक्ट्रियों में मजदूरों का शोषण हो रहा है। यही नहीं औद्योगिक क्षेत्र से रासायनिक कचरा इधर उधर फेंक दिया जा रहा है। फैक्ट्रियों से निकला धुआं प्रदूषण फैला रहा है। इसके निवारण के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। जिला प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की मांग की। बैठक में दिलीप कुमार गुप्ता, सुधांशु जायसवाल, अरविंद कुमार, अरविंद तिवारी, डॉ. रमेश, सुदर्शन, बाढू प्रसाद, रामधीन प्रजापति , सतीश शर्मा रहे। संचालन राजकुमार मोदनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें