मुगलचक में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा काे रोकवाते ईओ राजीव सक्सेना। संवाद
- फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर।
मुगलचक वार्ड में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्रिस्तान के नाम पर कब्र खोदकर कब्जे करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर बुधवार को पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने कब्र और चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि बीते कुछ दिन से जीटी रोड के किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन को कुछ लोग घेरने का प्रयास कर रहे थे। एक चहारदीवारी का निर्माण शुरू हुआ था। सूचना मिलने के बाद पहुंचे लेखपाल ने काम रुकवा दिया था। बुधवार की दोपहर में गड्ढा खोदकर एक शव दफनाने की तैयारी चल रही थी। तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एसडीएम और ईओ को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कब्र और चहारदीवारी को ध्वस्त कराते हुए पीडब्ल्यूडी की जमीन को काली कराया। ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्र खोदकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। जिसे रोक दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।