फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आज, 46 सो अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शनिवार को दस केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 46 सौ अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और डेस्क स्लीप चिपकाई गई। परीक्षा के दौरान सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे। कोरोना काल के बीच हो जिले में दस केंद्रों पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, अशोक इंटर कालेज बबुरी, आदित्यनारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया और नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे। एसडीएम को जोनल व जनपद स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने का निर्देश है। पहली पाली की परीक्षा के बाद केंद्र को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा और इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थियों के लिए मास्क, ग्लब्स, फेस शील्ड और सैनिटाइजर साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें