फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर के मुसंफ कटरा के पास शुक्रवार को ट्रेन की जद में आने से सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष और अधिवक्ता अशोक सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों का हुजूम रेलवे ट्रैक पर उमड़ पड़ा। घटना से मर्माहत अधिवक्ताओं ने इस घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। वहीं सिविल बार अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि यदि अगस्त माह में ओवरब्रिज पुल जनता को समर्पित हो जाता तो आज यह घटना नहीं होती। घटना को लेकर नगरवासियों के साथ साथ अधिवक्ता समाज में जबरदस्त आक्रोश है। वहीं घटना की जानकारी के बाद जिला जज विनय कुमार द्विवेदी भी मौके पहुंचे और घटना के बाबत अधिवक्ताओं से जानकारी ली और दुख व्यक्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरचित गांव निवासी अशोक कुमार सिंह (59) पेशे से अधिवक्ता थे। वे चंदौली कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। पूर्व में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का भी दायित्व संभाल चुके हैं। रोजाना की भांति शुक्रवार को वह अपने घर से बाइक से चंदौली आए और रेलवे ट्रैक के उत्तरी छोर स्थित बाबा हॉस्पिटल के समीप अपनी बाइक को खड़ा करने के बाद पैदल ही रेलवे ट्रैक पार कर कचहरी जा रहे थे। तभी बिहार की ओर जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सदर कचहरी में मौजूद अधिवक्ताओं का हुजूम रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया। लोगों ने घटना के प्रति दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश जताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। वहीं अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें