फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक को हर सप्ताह देंगे सफाई का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन से जुड़े कार्यो की सूचना अब क्षेत्रीय विधायक व सांसद को दी जाएगी। निदेशक स्थानीय निकाय की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार प्रदेश भर के प्रत्येक नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्र के विधायक और सांसद को हर सप्ताह के मंगलवार को ये सूचनाएं उलपब्ध करायेगा। आदेश के बाद से अधिकारी अब सूचनाएं एकत्र आदेश का पालन करने में जुट गये है। कोविड संक्रमण काल में नगर निकायों की ओर सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के खूब दावे किये गये है। उनकी जमीनी हकीकत जानने के लिए निदेशक स्थानीय निकाय ने नगर निकायों को एक आदेश पारित किया है। आदेश के अनुसार हर सप्ताह के मंगलवार को नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम के अधिकारी सप्ताह भर में सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यो समेत सैनिटाजेशन के बाबत समस्त जानकारियां क्षेत्र के विधायक और सांसद को उपलब्ध करायेंगे। इसमें उन्हें इन सूचनाओं से संबंधित समस्त जानकारियां देनी होगी। निदेशालय की ओर से जारी किये आदेेश के बाद से अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। सांसद और विधायक तक सूचनाएं पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई लेकर कोताही बरतना मुश्किल होगा। इस संबंध में नगर पालिका पीडीडीयू नगर के ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया निदेशक स्थानीय निकाय की ओर से आये आदेश का पालन किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक और सांसद को समस्य सूचनाएं समय से उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें