फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त

विज्ञापन
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में मूल्यांकन करते परीक्षक - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मूल्यांकन के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए थे। तीनों केंद्रों पर विभाग की ओर से कुल 221202 उत्तर पुस्तिकाओं को उपलब्ध कराया गया था। दो केंद्र चकिया और पीडीडीयू नगर में एक दिन पहले ही मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो गया। जबकि मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 27 परीक्षकों के द्वारा इंटर की 2830 कॉपियों का मूल्यांकन करके कार्य पूर्ण कर लिया गया। उप नियंत्रक डा. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि नगर पालिका इंटर कालेज के केंद्र पर 73597, चकिया के आदित्य नारायन इंटर कालेज में 77753 तथा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 79852 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। अब उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड को भेजने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें