चकिया में वेंडर जोन का निरीक्षण करते ईओ मेहीलाल गौतम। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
चकिया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ मंगलवार को पुरानी चकिया मार्ग स्थित मुर्गा, मछली व मांस बेचने वालों के यहां छापा मारा। इस दौरान वहां अवैध रूप से मांस बेचने पर जुर्माने की कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को मांस बिक्री के लिए बनाए गए वेंडिंग जोन में दुकानों के संचालन का निर्देश दिया।
अभियान के दौरान नगर पंचायत प्रशासन ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए नगर के कस्बे में अवैध रूप से सवारी गाड़ियों द्वारा सवारी को बैठा कर ले जाने एवं पार्किंग स्टैंड होने के बावजूद सड़क के किनारे गाड़ी पार्क करने वालों का भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। इस अभियान से ई-रिक्शा, ऑटो टेंपो चालकों में हड़कंप रहा।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर की विकास के लिए वेंडर जोन बनाया गया है। जहां मीट, मुर्गा व मछली की दुकान संचालित किया जाना है। निर्धारित स्थान पर दुकानें नहीं चलाने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राकेश रोशन, गुलाब मौर्य, ओम प्रकाश, रामसेवक, रमेश चौहान, सुरेश, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।