फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैक प्वाइंट पर खाद की जगह उतारा जा रहा उद्यमियों का कच्चा माल: रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में खाद नहीं पहुंची, लेकिन सीएम का आगमन हो रहा है। जबकि जिले को इस समय डीएपी खाद की सख्त जरूरत है। उक्त बातें पूर्व सांसद रामकिशुन ने शुक्रवार को मुगलसराय तहसील के सरेसर में बने खाद रैक प्वाइंट का जायजा लेने के दौरान कही।उन्होंने कहा कि इस समय जिले के किसान गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। दो दिन पूर्व डीएम ने जिले में खाद की उपलब्धता होने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक डीएपी जिले में नहीं पहुंच पायी है। कहा कि सरेसर में बना रैक प्वाइंट भी बेकार साबित हो रहा है। जिस रैक प्वाइंट पर किसानों की खाद उतरनी चाहिए। उस प्वाइंट पर उद्यमियों के लिए उपयोग के लिए कच्चा माल उतारा जा रहा है। कारण कि सरकार व जिले के सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों को किसानों से ज्यादा चिंता उद्यमियों के हित की है। कहा कि चंदौली कोटे के खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद रेल रैक पॉइंट सरेसर में बनाया गया है। इसके बावजूद जिले के किसानों को समय से खाद नहीं उपलब्ध हो पा रही है। यदि गेहूं की बुवाई से पूर्व ही खाद का भंडारण कर लिया गया होता, तो किसान निजी दुकानदारों से अधिक दाम पर खाद खरीदने को मजबूर नहीं होते। कहा कि बीते वर्ष के धान की खरीद का पैसा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। इस मौके पर कामेश्वर यादव, पहलू यादव, सजीवन, सुरेश कुमार, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें