फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ड्रोन कैमरे की निगहबानी में होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में सात से 14 मई तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, नामांकन के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही वीडियोग्राफी के लिए तीन टीमें लगाई जाएंगी। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली गई है। जिस दिन बड़े नेता नामांकन करेंगे, उस दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट और नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके। इसके अलावा तीन टीमें वीडियोग्राफी करेंगी। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 मई तक नाम वापसी का मौका होगा। इसके बाद एक जून को मतदान और चार जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें