फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दुकानदार को बातों में उलझा दो मोबाइल चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना के शहीदगांव बाजार में शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे रमेश कुशवाहा की दुकान आरके मोबाइल से चोरों ने दुकानदार को अपने बातों में उलझा कर दो मोबाइल फोन चुरा लिए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार दोपहर में दो युवक दुकान पर आए और अपने मोबाइल पर ग्लास लगाने को बात करने लगे। इसी दौरान नए मोबाइल का भी दाम पूछने लगे। दुकानदार नए नए मोबाइल दिखाने लगा। इसी दौरान मौका पाकर चोर दो नए मोबाइल लेकर फरार हो गए। जब तक इसकी जानकारी भुक्तभोगी को हुई तब तक चोर भाग चुके थे। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अगल बगल लगे सीसी कैमरे की जांच की और संदिग्धों को पकड़कर थाने ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें