फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आंकाक्षी जिला कार्यक्रम में रैंक सुधाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सीएम डैश बोर्ड पर कई विभागों के खराब रैंक के बाद अब आंकाक्षी जिला कार्यक्रम में जिले की रैंक सुधारने पर जोर होगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने आंकाक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति की मासिक समीक्षा की। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक चहनियां में सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की देखभाल में लापरवाही न बरती जाए। जिले में भ्रमण कर सैम-मैम बच्चों की पहचान करें और उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराएं। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें