फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रात से 72 घंटे की हड़ताल पर बिजली कर्मी, मुसीबत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। निगम प्रबंधन के अध्यक्ष को हटाने और पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा बिजलीकर्मियो का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान बिजलीकर्मियों ने गोधना स्थित एसई कार्यालय पर सभा की। जिसमें निगम प्रबंधन पर तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाया। साथ ही रात के 10 बजे के बाद 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर घटक संगठन के जेई अरविंद कुमार ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संसाधनों के अभाव में बेहतर विद्युत आपूर्ति संभव नहीं है। वहीं निगम ने परिवर्तकों के जलने पर अभियंताओं के वेतन से मरम्मत का खर्च काटने की धमकी देकर तुगलकी फरमान जारी किया है। इस फरमान से बिजलीकर्मियों में उत्पन्न आक्रोश जायज है। संचार व्यवस्था का दुरुपयोग इस कदर व्याप्त है कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बिजली कर्मचारियों को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया जाता है कि वे या तो आत्महत्या कर लेता है या फिर मानवीय मूल्यों का हनन कर अप्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ताओं का शोषण कर स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए विवश हो जाता है। वर्तमान में आए नए फरमान के अनुसार परिवर्तकों के जलने पर उसके मरम्मत का खर्च अभियंताओं के वेतन से काटा जाएगा, जबकि परिवर्तक अनुरक्षण का कोई संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं है। कहा कि अनुरक्षण के नाम पर शून्य की अवस्था में परिवर्तकों का अनुरक्षण अभियंताओं के समक्ष एक चुनौती है। कर्मियों द्वारा व्यक्तिगत संसाधन जुटा कर एनकेन प्रकारेण अनुरक्षण करना विवशता बन गई है। ऐसे में यह फरमान सर्वथा अनुचित है। इस मौके पर अनिल कुमार सिह, राजन कुमार, मनोज सिंह, मेंहदी, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, घनश्याम, मनीष कन्नौजिया, शाहिद, रितेश निषाद, हंसराज, दीपक पटेल, चंदन प्रसाद आदि रहे। संचालन दिनेश सिंह ने किया।
इनसेट..........
बिजलीकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से होगी परेशानी
पीडीडीयू नगर। निगम प्रबंधन से विवाद के कारण बिजली विभाग के अभियंता व कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि इस दौरान कहीं बिजली संबंधी गड़बड़ी आई तो उसे ठीक कराने के लिए किससे शिकायत करेंगे। वहीं विभाग के उच्चाधिकारियों ने कहा है कि ऐसी स्थिति से निबटने के लिए कुछ रिजर्व कर्मचारियों को रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में काफी दिनों से जर्जर खंभों व तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। ये जर्जर तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं। वहीं तेज हवा चलने पर जर्जर हो चुके खंभे भी गिर जाते हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों का जलना, डीओ उड़ना व अन्य गड़बड़ियों का होना आम बात है। ऐसे में बिजलीकर्मियों की हड़ताल से लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
आपात स्थिति से निबटने के लिए कर्मचारियों की रिजर्व टीम तैयार कर ली गई है। किसी भी स्थिति में आपूर्ति में आई गड़बड़ी को ठीक करा दिया जाएगा।-एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें