फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कूंडा और भूपौली फीडर से बिजली आपूर्ति का समय बदल दिया गया है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इलाके की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गर्मी के मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए विद्युत निगम ने यह फैसला लिया है। गर्मी शुरू होते ही खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चिलचिलाती धूप में तेज हवाएं चलने से तार आपस में टकराते हैं। इससे निकलने वाली चिंगारी से खेतों में खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। इसको देखते हुए विद्युत निगम ने फसल की कटाई पूरी होने तक दिन में आपूर्ति बंंद रखने का निर्णय लिया है। अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें