फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: केबिल बॉक्स में गड़बड़ी से सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केबिल बॉक्स में आई गड़बड़ी से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के सात फीडरों जुड़े सैकड़ों गांवों और 70 राजकीय नलकूपों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को पूरे दिन बाधित रही। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। कर्मचारी खराबी ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना, ककरैत,जेवरियाबाद,धीना,रेरुआ, डेढ़गांवा और विश्वबैंक कुल सात फीडरों से 100 से ज्यादा गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर के जमानिया विद्युत उपकेंद्र होती है। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर केबिल बाक्स में अचानक तकनीकी खराबी आने से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। 18 घंटे से बिजली के अभाव में उपभोक्ता काफी परेशान रहे। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई अजय कुमार ने बताया कि तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास जारी है। शुक्रवार की शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें