फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन दिन से खुले में रखे केबल से हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर खुले में रखी केबल। संवाद - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति में लापरवाही की जा रही है। तीन दिनों से खुले मैदान में केबल बिछाकर एक फीडर को बिजली दी जा रही है। लोगों और पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए बबूल की टहनियों और झाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को कुचमन फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद बिजली कर्मियों ने जांच में पाया कि उपकेंद्र से सघन तिराहे तक करीब 500 मीटर भूमिगत केबल में खराबी है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी खराबी का सटीक स्थान पता नहीं चल पाया है। गांव के पंकज, निरंजन कुमार, बृजेश चौधरी, राकेश कुमार, रोहित ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विभाग के पास फॉल्ट लोकेटर नहीं है, जिसके कारण खराबी का पता लगाने में देरी हो रही है। खुले मैदान में केबल बिछाकर आपूर्ति करना बड़े हादसों को न्योता देने जैसा है। भीषण गर्मी में केबल के गर्म होने से खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कुचमन फीडर की तत्काल मरम्मत की मांग की है। बिजली जेई मनीष कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है ताकि लोगों को बिजली मिलती रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही फॉल्ट का पता लगाकर बिछाए गए केबल को हटा लिया जाएगा और स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें