फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 41 घंटे से बिजली ठप, पानी की भी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कूढ़े खुर्द गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण 30 घरों की बिजली 41 घंटे से गुल है। बृहस्पतिवार की रात दो बजे ठप हुई आपूर्ति शनिवार को शाम सात बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। बेतहाशा गर्मी में बिजली और पानी के संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। कूढ़े खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्रांसफार्मर जल जाने से आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने फोन कर बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। शनिवार की दोपहर तक ट्रांसफार्मर लगा। ऐसे में 30 घरों के 200 लोग बिजली-पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई को बार-बार फोन कर रहे हैं लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहे। शाम सात बजे तक आपूर्ति नहीं बहाल हो पाई थी। बीडीसी पुष्पा देवी का कहना था कि सीएम योगी का आदेश है कि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल जाना चाहिए लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता परेशान है। बताया कि एक्सईएन मनोज कुमार सिंह से मुलाकात करने के बाद शाम को ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। वहीं, जेई सुभाष यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी, यह लाइन मैन बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें