फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर जलने से मात्र आठ घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के एक फीडर में आई खराबी को दूर न किए जाने से कस्बा सहित कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इलिया फीडर 24 घंटे से जला पड़ा है लेकिन अधिकारी उसको बनाने की बजाए दूसरे फीडर से टेपिंग कर आपूर्ति करवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। 18 की बजाए मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली न रहने से लोग उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। कस्बा के ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, बिरमचंद गुप्ता, अमित गुप्ता, पिंटू, श्यामसुंदर पटवा, एकलाख जिद्दी, दिलीप गुप्ता, संजय गुप्ता आदि का कहना है कि अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी फीडर को बनवाया नहीं जा रहा है। चेताया कि शीघ्र फीडर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो कस्बावासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फीडर जलने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही मैकेनिक भेजकर फीडर बनवा दिया जाएगा और आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें