फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से दो घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र के फीडर संख्या दो से जुड़े रविनगर कॉलोनी में रविवार की रात 11:30 बजे हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे करीब दो हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पाकर पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दो घंटे मरम्मत कर रात डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल की। इस बीच बिजली के बिना गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। रात में जैसे ही लोग खाना खाने के बाद सोने गए, तेज आवाज के साथ रविनगर स्थित काली मंदिर से पथरा जाने वाली सड़क के ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही काफी कम थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। तार टूटने की आवाज सुनकर आसपास के घरों के युवक घरों से बाहर निकल आए और सड़क पर आ-जा रहे लोगों को चिल्ला-चिल्लाकर तार से दूर हटने को लेकर सचेत करते रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र के एसडीओ व फीडर के जेई को उन्होंने कई बार फोन किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। तब उन्होंने लाइनमैनों को फोन कर तार में प्रवाहित आपूर्ति बंद कराई। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे कर्मचारियों ने तारों की मरम्मत कर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल की। अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि सभी एसडीओ और जेई को जल्द से जल्द फॉल्ट दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें