फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सकलडीहा उपकेंद्र पर विद्युत संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते बिजली मजदूर संघ के सदस्य। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा मजदूर संगठन की जिला ईकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कस्बा के विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करसंविदाकर्मियों का शोषण बंद करने की मांग की। चेताया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने पर विवश होगा।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा संविदा कर्मियों पर आए दिन दबाव बनाकर काम कराया जाता है। बावजूद इसके समय से न तो मानदेय दिया जाता है और न ही लाइन मैनों और एसएसओ को सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। कहा कि कंप्यूटर आपरेटरों का अप्रैल 2021 से दिसंबर 2022 तक के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जबकि प्रत्येक माह की सात तारीख को मानदेय देने की बात कही गई थी। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने चेताया कि अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार करने पर शीघ्र लगाम नहीं लगाए जाने पर संगठन के सदस्य आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, जितेंद्र, गोपाल विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रमेश तिवारी, गिरीश प्रजापति, रामदेव, सुरेश, कृष्णा, रामचंद्र, संजय, अशोक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें