फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्रों को दुरुस्त करने में जुटे रहे चुनाव कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए मात्र तीन दिन शेष बचे हैं। मतदान को लेकर चुनाव कर्मियों की ओर से तैयारी तेजी से शुरू है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में मतपत्रों को दुरुस्त करने व बंडलिंग करने में सुबह से सभी एआरओ व कर्मचारी जुटे रहे। पंचायत चुनाव के लिए आगामी 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसको लेकर चुनाव कर्मियों की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। एआरओ राजेश सिंह ने बताया कि बताया कि हर गांव में जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और सदस्यों की संख्या के अनुसार मतपत्रों पर उम्मीदवारों की संख्या का क्रम रहेगा। इसके साथ ही अन्य जरूरी कागजातों की तैयारी पर चर्चा की गई है। बताया कि चुनाव अधिकारी के निर्देश पर मतपत्रों की छंटनी करने के बाद उन्हें दुरूस्त कर बंडलिंग की तैयारी की जा रही है। इससे उम्मीदवारों और मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इस मौके पर एआरओ संजीव सिंह, पंकज कुमार, अभिषेक सिंह, रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें