फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार वृद्ध यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान शुक्रवार की रात वृद्ध यात्री की मौत हो गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चिकित्सकों ने यात्री की मौत की पुष्टि की। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया। हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी कृष्णानंद (70) अपनी पत्नी अरुणादेवी (65) के साथ कियूल से आनंदविहार की यात्रा पर थे। कृष्णानंद विक्रमशिला एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-7 के 33 नंबर सीट पर सवार थे। यात्रा के दौरान कृष्णानंद की हालत गंभीर हो गई। इसकी सूचना यात्रियों ने कंट्रोल को दी। इस सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। रात आठ बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। इस पर आरपीएफ के एसआई अर्चना कुमारी मीणा, एएसआई बीपी सिंह, जीआरपी के एसआई अमरेश वर्मा, कांस्टेबल कैलाश यादव, डिप्टी एसएस आरके पांडेय, लोको मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरदीप कुमार कोच में पहुंचे और यात्री के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने कृष्णानंद को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। बाद में शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही और रात नौ बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें